जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत विभिन्न थानों द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए कुल 42 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय पेश किया गया। जिसके क्रम में थाना जसपुरा पुलिस द्वारा 16 अभियुक्तों, थाना बबेरू पुलिस द्वारा 11 अभियुक्तों, थाना चिल्ला पुलिस द्वारा 07 अभियुक्तों, थाना मरका पुलिस द्वारा 05 अभियुक्तों तथा थाना कालिंजर पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


