अपने स्टॉफ के साथ दीपक जलाकर दीपावली का त्यौहार मनाते गिरीश जी क़स्बा चौकी इंचार्ज खागा

फतेहपुर खागा ::- दीपावली के पावन पर्व पर कोतवाली खागा व क्षेत्र की क़स्बा चौकी खागा के संजय कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक व गिरीश क़स्बा चौकी इंचार्ज खागा ने अपने पुलिस स्टॉफ लगभग 150 स्टॉफ 30 सहयोगी कर्मचारी व लगभग 50 पत्रकार बंधुओ उनके सहयोगी के साथ दीपावली मनाकर खुशियां साझा कीं। उन्होंने स्टॉफ को मिठाई खिलाई और उनके साथ दीप जलाकर त्योहार की खुशियां मनाईं।

इस दौरान स्टॉफ व पत्रकार बंधुओ के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। प्रभारी निरीक्षक व क़स्बा इंचार्ज ने स्टॉफ व पत्रकार बंधुओ को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस की इस पहल से मौके पर उपस्थित सभी लोगो में खासा उत्साह नजर आया। त्योहार के मौके पर पुलिसकर्मी ने ड्यूटी के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए स्टॉफ व पत्रकार बंधुओ के बीच समय बिताया।

संजय कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक खागा ने सभी पत्रकार बंधुओ का आभार व्यक्त करते हुवे कहा की मेला में पुलिस के द्वारा अवश्यकता अनुरूप सहयोग प्रदान करने का धन्यवाद आप लोगो से भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की हम अपेक्षा करते हैँ।

गिरीश जी क़स्बा चौकी इंचार्ज खागा ने दीपावली के पावन पर्व पर भव्य एवं दिव्य पुलिस चौकी का सुंदरीकरण करवाने का संजय कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक खागा का धन्यवाद दिया साथ ही दीपक जलाकर अपने स्टॉफ के साथ दीपावली मनाई।


