पारिवारिक विवादों का सफल निस्तारण कराने वाले परिवारों को किया गया सम्मानित

जनपद बांदा।

मुख्यमंत्री उ०प्र० शासन योगी आदित्यनाथ की मंशानुरुप प्रदेश में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-6.0) के अंतर्गत पुलसि अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में शुक्रवार दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को जनपद बांदा के समस्त थानों पर मिशन शक्ति केंद्र एवं परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से आपसी सुलह-समझौते के आधार पर पारिवारिक विवादों का सफलतापूर्वक निस्तारण करने वाले अभिभावकों/परिवारीजनों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पारिवारिक विवादों को आपसी बातचीत, समझदारी एवं सहमति से सुलझाने वाले परिवारों के प्रयासों की सराहना की गई। साथ ही सम्मानित किए गए परिवारों के सदस्यों से उनके अनुभवों एवं सुझावों के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया जिससे परिवार परामर्श की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाया जा सके। साथ ही मिशन शक्ति फेज 6.0 को तहत महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कर परिवारों में प्रेम, विश्वास एवं आपसी सामंजस्य बनाए रखना तथा विवादों के कारण उत्पन्न होने वाली दूरियों को कम करना है। मिशन शक्ति केंद्र एवं परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से पारिवारिक विवादों से जुड़े दोनों पक्षों की बात गंभीरतापूर्वक सुनकर उन्हें आपसी संवाद एवं समझदारी के जरिए विवाद का समाधान निकालने के लिए प्रेरित किया जाता है। पारिवारिक विवादों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण परिवारों को टूटने से बचाने के साथ ही समाज में भी सकारात्मक संदेश प्रसारित करता है। आपसी सहमति से विवादों का समाधान होने पर परिवार के सदस्यों के बीच विश्वास एवं संबंधों को पुनः मजबूत करने का अवसर मिलता है। यह पहल विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा परिवारों में सकारात्मक वातावरण स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट