रिपोर्ट – जयराम जी तिवारी मनियर बलिया
मनियर (बलिया )– बलिया जनपद के मनियर अंतर्गत मनियर इण्टर कॉलेज के सभागार में 14 अक्टूबर को स्वर्गीय नरेंद्र बहादुर सिंह ऊर्फ ‘बलदाऊ ‘जी की 100वीं जयंती मनाई गई इसमें बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार मुख्य अतिथि और सांसद सुनील कुमार कुशवाहा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा ने किया।
कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार ने बलदाऊ जी के सहकारिता और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदानों को बताया उन्होंने कहा कि बलदाऊ जी ने सहकारिता एवं शिक्षा के क्षेत्र में अमूल योगदान दिया है उन्होंने कहा कि बलदाऊ जी को लोग ऐसे ही याद नहीं करते हैं उनके अच्छे कर्मों से ही लोग उन्हें याद करते हैं स्वर्गीय बलदऊ जी का सपना और कमलेश कुमार सिंह और कुवंर विजय सिंह कर रहे हैं ।
मंंत्री ने बताया कि बलदाऊ जी ने इस कॉलेज की स्थापना की थी और सहकारिता के माध्यम से लोगों की समस्याएं हल की थी
कार्यक्रम का आयोजन जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह तथा भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष कुवंर विजय सिंह ‘पप्पू’ जी ने किया और आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया इस दौरान सलेमपुर के पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा बांसडीह विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह, डुमराव विधायक राहुल सिंह, पूर्व मंत्री राजधानी सिंह, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, ब्लाक प्रमुख सपना सोनी , नगर पंचायत अध्यक्ष मनियर बुचिया देवी और राष्ट्रपति पुरस्कार श्रीनिवास मिश्र, शुभम प्रताप सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहें|


