नवरात्रि दशहरा पर्व के दृष्टिगत कोतवाली खागा में संपन्न हुई पीस कमेटी की बैठक

 

फतेहपुर खागा ::- आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत आज थाना खागा, जनपद फतेहपुर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया उक्त बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारी/सदस्य, सभी धर्मगुरु, दुर्गा पूजा/पंडाल समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य, डीजे संचालक, सामाजिक कार्यकर्ता बंधू उपस्थित रहे। बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द एवं भाईचारा कायम रखने तथा त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक विचार-विमर्श किया गया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव चंद्र शुक्ला ने प्रमुख बिन्दुओ पर शासन प्रशासन के समक्ष समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अवगत चर्चा की , ताकि उनका समय से निराकरण कर आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराया जा सके।

संजय कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक खागा ने सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख सावधानी रखने का आग्रह किया

*आवश्यक व्यवस्था*

1आयोजन स्थल का Site Plan तथा प्रवेश-निकास मार्ग चिन्हित

2 अलग Entry-Exit तथा पर्याप्त Emergency Exit की व्यवस्था

3 भीड़ नियंत्रण हेतु Barricading / Queue व्यवस्था

4 CCTV Recording तथा एक स्थान पर Monitoring की व्यवस्था

5 प्रवेश, निकास, मंच, भीड़ क्षेत्र व पार्किंग में पर्याप्त CCTV कैमरे

6 पर्याप्त Volunteers / Security Guards; नाम व मोबाइल सूची उपलब्ध

7 Public Address / लाउडस्पीकर से सामान्य व आपातकालीन घोषणा

8 Fire Extinguisher / अग्नि सुरक्षा तथा आवश्यकतानुसार Fire NOC

9 सुरक्षित बिजली वायरिंग; खुले तार नहीं; Generator भीड़ से अलग

10 पंडाल / मंच / अस्थायी संरचना की Safety / Fitness सुनिश्चित

11 First Aid/Medical Help Desk; बड़ी भीड़ पर Ambulance व्यवस्था

12 खोया-पाया / Lost Child Help Desk तथा महिला सहायता व्यवस्था

13 निर्धारित पार्किंग एवं यातायात योजना; मुख्य मार्ग अवरुद्ध न हो

14 Ambulance / Fire Brigade / Police हेतु Emergency Lane खाली

15 Entry, Exit, पार्किंग व रास्तों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था

16 दुकान / स्टॉल / झूले से आवागमन व निकासी मार्ग बाधित न हो

17 झूले आदि की Fitness / Safety Certificate, जहाँ लागू हो

18 आतिशबाजी / पटाखा आदि हेतु पृथक वैधानिक अनुमति, जहाँ आवश्यक

19 Police/Fire/Medical / आयोजक के Emergency Numbers प्रदर्शित

20 अचानक भीड़ / खराब मौसम / आपदा हेतु Contingency-Evacuation Plan

इस मौके पर अश्वनी पाण्डेय उपजिलाधिकारी खागा, रवी सिंह क्षेत्राधिकारी खागा, संजय कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक
कोतवाली खागा, जनपद फतेहपुर
गिरीश चौकी प्रभारी कस्बा खागा
सहित अन्य स्टॉफ व नगर पंचायत खागा के सम्मानित गणमान्य लोगो मौजूद रहे।