फतेहपुर
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर शनिवार को जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने SIR के विरोध में विशाल रैली निकाली। रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो”, “ज्ञानेश कुमार को जेल भेजो”, “SIR रद्द करो” और “बैलेट पेपर से चुनाव कराओ” जैसे नारे लगाए।
सपा कार्यालय से शुरू हुई रैली सादीपुर चौराहा, पटेल नगर चौराहा होते हुए पत्थर कटे चौराहे के रास्ते कलेक्ट्रेट पहुंची। कलेक्ट्रेट परिसर के पास कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली और उस पर ज्ञानेश कुमार का पुतला रखकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
रैली के पश्चात जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी मैदान पहुंचे, जहां गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क पहुंचे, जहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने संविधान के अनुच्छेद 263 का पाठ करते हुए उसके महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, हुसैनगंज विधायक श्रीमती ऊषा मौर्या, चेयरमैन राजकुमार मौर्या, संतोष द्विवेदी, जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार, पूर्व जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह, वीरेंद्र यादव, दयालु गुप्ता, दलजीत निषाद, विपिन यादव, प्रवक्ता एडवोकेट जगदीश सिंह, एडवोकेट बलिराज उमराव, महेंद्र बहादुर सिंह, हीरालाल निषाद, अय्यूब अहमद, रीता प्रजापति, रामकृपाल सोनकर, शकील अकबर, विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, अनिरुद्ध यादव, देवेंद्र लोधी, मनोज यादव, एडवोकेट सुघर लाल यादव, डॉ. सैयद अफसर अली, नगर अध्यक्ष सुहैल खान हेमू, अकरम गुड्डू, शिव सिंह यादव, प्रवीण पटेल, अरुणेश पांडे, पप्पू मिर्जा, अय्यूब खान, मो. रफ़, फ्रंटल अध्यक्ष आजम खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा सुशील यादव, अमित मौर्या, संगीता राज पासवान, डॉ. अमित पाल, सलमान अहमद, सोनू वर्मा, एडवोकेट उदय राज लोधी, अनूप यादव, आशीष नामदेव, वीरेंद्र साहू, नरेश उमराव, बीना पटेल, कुश वर्मा, गणेश वर्मा, सुशील दोषी, डॉ. राम नरेश पटेल, धर्मपाल पटेल, आरती पाल, हीरालाल साहू, महेंद्र निषाद, नरेंद्र प्रजापति, ज्ञान सिंह, विधानसभा खागा पूर्व प्रत्याशी राम तीरथ परमहंस, इंजीनियर सिद्धार्थ कोरी, रत्नेश रत्ना, नरेश कोरी, फूल सिंह मौर्य, शादाब खान, नफीसा बनी, कमलेश निषाद, नूर जहां, नीतू साहू, गुड़िया, वीरेंद्र तिवारी, राम बाबू यादव, रमेश पासवान, मोइन खान, अंकित यादव, कपिल यादव, वसीम अहमद, एडवोकेट साबिर, रवींद्र यादव, विवेक उमराव, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, सुनील उमराव, जेपी यादव, श्रीचंद्र विश्वकर्मा, डीजी कुशवाहा, जितेंद्र पासवान, अखिलेश सविता, रिशु तिवारी, हाजी सिराज अहमद, अजीत पटेल, प्रदीप सोनकर, जावेद ज्वाला, नफीस सिद्दीकी, दानिश अहमद, तालिब अहमद, इमरान नेता, रियाज अहमद, तेज यादव, अरशद अनवर, फैजी समाजवादी, फैज आलम, नागेंद्र यादव, देवेंद्र गौतम, इसरार अहमद, अनवर यादव, खुर्शीद अहमद, मोहसिन राइन, राजबाबू यादव, अनिल यादव, रईस अहमद, अजमत अली, गार्गीदीन बाजपेई, रईस खान, अंकित वर्मा, धीरेन्द्र मौर्य, सत्य प्रकाश यादव, सोमनाथ यादव, मयंक यादव, अश्विनी यादव, राम स्वरूप लोधी, जगदीश मौर्य, कामता प्रसाद सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट


