फतेहपुर खागा ::-
विधिक जागरूकता कार्यक्रम ( पॉक्सो एक्ट अधिनियम आज दिनांक 30.09.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर के तत्वावधान में शुकदेव इंटर कॉलेज खागा फतेहपुर में मा0 जनपद न्यायाधीश/जिला जज महोदय की अध्यक्षता में एवं सचिव( पूर्णकालिक ) महोदय के नेतृत्व में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट खागा श्री मती शुभ्रा प्रकाश जी एवं नायब तहसीलदार खागा श्री नितिन सिंह जी के द्वारा छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट अधिनियम के प्रावधानों एवं बच्चों के कानूनी अधिकारों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मेजर संजय कुमार जी एवं मंच का संचालन कर रहे प्रवक्ता डॉ0 देव प्रकाश यादव जी , दिलीप अग्रहरि पीo एलo वीo तहसील खागा, रवि चन्द्र गुप्ता पी0 एल0 वी0 थाना किशनपुर एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का हुवा आयोजन


