रिपो-सुनील प्रजापति ऐंधा जालौन
कुरकुरू (जालौन)– जनपद जालौन के ब्लॉक डकोर के ग्राम कुरकुरू में बुढ़वा मंगल के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संकट मोचन सरकार मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया।
संकट मोचन सरकार मंदिर पर हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। संकट मोचन मंदिर पर पहले अखंड रामायण का पाठ किया जाता है उसके बाद सुबह अखंड रामायण का हवन किया जाता है और साथ में संकट मोचन मंदिर पर रोट चढ़ाया जाता है इसके साथ भंडारे का आयोजन किया जाता हैं इस भंडारे में बाहर के आने जाने वाले सभी लोगों को भंडारा खिलाया गया और साथ सभी ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को भंडारा खिलाया गया।
इस भंडारे के आयोजक समस्त ग्रामवासी हैं जिसके सहयोग से ही इतना बड़े भंडारे का आयोजन किया जाता है क्योंकि बिना सहयोग के इतना बड़ा कार्य नहीं होता है।
हर बड़े कार्य को करने के लिए सहयोग की आवश्यकता होती है।अगर समस्त ग्रामवासी सहयोग ना करें तो इतना बड़ा भंडारा होना असंभव है।इसलिए हर बड़े कार्य को करने के लिए ग्रामवासियों का सहयोग की अतिआवश्यक है।


