हथगाम/फतेहपुर। नाबालिग पीड़िता से जुड़े मामले में हथगाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। छिवल्हा चौकी पुलिस की इस कार्रवाई से पुलिस की तत्परता सामने आई है।
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी थरियांव के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को छिवल्हा चौकी पुलिस टीम वांछित अभियुक्त की तलाश में जुटी थी।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना हुसैनगंज क्षेत्र के अलीपुर मोड़ के पास से करीब 11:50 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनूलाल पुत्र कुल्ली, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी ग्राम पछईया, थाना हुसैनगंज, जनपद फतेहपुर के रूप में हुई है।
अभियुक्त थाना हथगाम में दर्ज मु0अ0सं0 174/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में छिवल्हा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक उत्कर्ष मिश्रा तथा कांस्टेबल विपिन यादव, थाना हथगाम शामिल रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट


