गनर सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी के साथ वाद-विवाद एवं धक्का मुक्की करने वाला गिरफ्तार

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में गुरुवार दिनांक 10 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गनर सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी के साथ वाद-विवाद एवं धक्का मुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की सूचना के अनुसार दिनांक 09 सितंबर 2026 की शाम को अभियुक्त अभिषेक उर्फ अभि द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के कालूकुआं चौराहे के पास गनर सुरक्षा में लगे आरक्षी संदेश शर्मा के साथ गाड़ी हटाने की बात को लेकर वाद-विवाद एवं धक्का मुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया गया था जिसके सम्बन्ध में उक्त आरक्षी की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था। इसी क्रम में गुरुवार दिनांक 10 सितंबर 2026 को अभियुक्त को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अभिषेक उर्फ अभि पुत्र मायाराम निवसी खुरहण्ड थाना गिरवां जनपद बांदा बताया गया है। संबंधित पर मु०अ०सं०- 453/26 धारा 126(2)/121(1)/115(2)/352 बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में आकाश शुक्ला चौकी प्रभारी मण्डी समिति, कां० सौरभ कुमार मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट