

जनपद बांदा।
बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने थाना प्रभारी के समक्ष थाना कोतवाली नगर, जिला बांदा में कांग्रेस जनों सहित पहुंच कर तहरीर देकर कहा कि “उन्नाव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें राष्ट्रगान के दौरान वे मंच से नीचे उतरकर कार्यक्रम स्थल से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह कृत्य राष्ट्रगान के सम्मान एवं संवैधानिक पद की गरिमा से संबंधित गंभीर प्रश्न खड़े करता है। इसलिए वायरल वीडियो एवं घटनास्थल के उपलब्ध सीसीटीवी / वीडियो फुटेज की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा कार्यक्रम के आयोजकों, प्रत्यक्षदर्शियों एवं संबंधित अधिकारियों के बयान दर्ज किए जाएं एवम् राष्ट्रगान के दौरान वास्तव में क्या घटनाक्रम हुआ, इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए, और यदि जांच में किसी कानून का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध लागू कानूनों के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।”
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान ने कोतवाली नगर बांदा में मौजूद मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि “विगत दिनों उन्नाव में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में, उ०प्र० विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना विजिट पर पहुंचकर सम्मिलित हुए थे। प्रोटोकाल के तहत उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गान शुरू हुआ, सभी उपस्थित खड़े होकर राष्ट्र-गान गायन करने लगे, जैसे ही जन गण मन अधिनायक जय हे भारत भाग्य विधाता” गायन शुरू हुआ कि अचानक सतीश महाना जी उठकर चलने लगे. उन्होंने राष्ट्रगान गायन समवेत स्वर में गाना पसन्द नहीं किया। उनका यह कुत्य राष्ट्रगान का अपमान है, राष्ट्र ध्वज व देश के सम्मान में गाया जाने वाला यह राष्ट्र गान है। इन्होंने राष्ट्रगान व ध्वज व देश तीनों का अपमान किया है, जो कि प्रत्येक दशा में अक्षम्य अपराध है। सतीश महाना अहंकार में डूबे हुए हैं इसलिय देश का, ध्वज्ञ का एवं राष्ट्रगान का अपमान करके यह दिखाने की कोशिश की है कि सभी कुछ हम हैं। प्रत्येक दशा में इनके विरुद्ध एफ आई आर दर्ज होनी चाहिए क्योंकि देश, हमारा राष्ट्रीय ध्वज व राष्ट्रगान सर्वोपरि है। इनका अपमान करने वाला, असम्मान करने वाला प्रत्येक दशा में राष्ट्रद्रोही है। हमारी रिपोर्ट दर्ज कर उच्चस्तरीय जाँच के बाद कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।”
इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य प्रद्युम्न दुबे लालू, जिला उपाध्यक्ष बल्देव वर्मा, मोहम्मद इदरीश, जिला महासचिव कालीचरण निगम, शोएब रिजवी, जिला सचिव हेमन्त वर्मा, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, दिव्यांश वर्मा, सत्यम सिंह, वारिस अली, इस्लाम भाई, सुखदेव गांधी सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


