जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 21 अगस्त 2026 को थाना गिरवां पुलिस द्वारा बैट्री चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 04 अभियुक्तों को सूचना के 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जानकारी के अनुसार दिनांक 20 अगस्त 2026 को थाना गिरवां क्षेत्र के रहने वाले योगेन्द्र द्वारा थाना गिरवां पर सूचना दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा पंचायतभवन की ई-रिक्शा कूडा गाडी की बैट्री चोरी कर ली गई। पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दम्मापुर नहर पुलिया के पास से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों को कब्जे से चोरी की बैट्री बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त में अमित कुमार पुत्र रामरतन निवासी बरईमानपुर शेरपुर थाना जनपद बांदा, शनी कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी बरईमानपुर शेरपुर थाना जनपद बांदा, सागर कुमार पुत्र नत्थू राम निवासी बरईमानपुर शेरपुर थाना जनपद बांदा तथा सोहन पुत्र रतिराम निवासी बरईमानपुर शेरपुर थाना जनपद बांदा रहे। संबंधित पर मु०अ०सं० 274/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना गिरवां जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० मुकेश कुमार सिंह थाना गिरवां, हे०का० गोकुलेश कुमार मिश्रा, कां० गौरव यादव, कां० ऋषभ यादव मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


