जिला स्तरीय युवा क्लब प्रतिनिधियों की बैठक का हुआ आयोजन

जनपद बांदा।

शुक्रवार दिनांक 21 अगस्त 2026 को मेरा युवा भारत,बाँदा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में युवा मंडल गठन अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा क्लब प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ए.एस.पी. बांदा शिवराज जी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी सुशील करोलिया द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन माय भारत स्वयंसेवक दिव्यांश निगम द्वारा किया गया| कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत राष्ट्रगीत वंदे मातरम गायन के साथ की गई तत्पश्चात माय भारत से संबंधित प्रेजेंटेशन माय भारत स्वयंसेवक दिव्यांश निगम द्वारा दी गई। कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम में आए समस्त युवा मंडल/महिला मंडल के अध्यक्ष/सचिवों से संवाद किया गया उन्होंने सभी युवाओं को समाज में हो रही कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने, नकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया| अपने संबोधन में उन्होंने कहा भविष्य में किसी भी प्रकार का सहयोग सामाजिक सुधार हेतु मेरा युवा भारत बांदा से लिया जाएगा। कार्यक्रम में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला युवा अधिकारी सुशील करोलिया ने बताया युवा मंडल/महिला मंडल हमारे संगठन की नींव होती है हम सबको सिर्फ युवा मंडल बनाना ही नहीं है उसको एक्टिव भी रखना है, मासिक बैठक करते रहना है तथा अपने स्तर से भी विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करती रहनी है। कार्यक्रम के अंतर्गत एक प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ जिसमें प्रथम स्थान जय सिंह, द्वितीय स्थान दिव्यांश निगम तथा तृतीय स्थान धीरू ने प्राप्त किया| यह जिला स्तरीय युवा मंडल सम्मलेन जिले में चलाए गए 2 युवा मंडल गठन अभियान के अंतर्गत गठित हुए युवा मंडलों के गठन उपरांत किया गया| इसमें सभी युवा मंडलों को संबद्धता प्रमाण पत्र भी दिया गया| कार्यक्रम में स्वयंसेवक स्वतंत्रत साहू, सुभाष त्रिपाठी, अंकित तिवारी, पियूष गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, रोहित सिंह, हर्ष नामदेव, प्रियंका देवी, पूर्व स्वयंसेवक रवि अवस्थी पीटीएस बांदा अभय राज समेत जिले भर के तमाम युवा साथीगण उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours / Mitesh Kumar