जनपद बांदा।
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी बांदा को ज्ञापन सौंपा। बुधवार 14 अक्टूबर को सौंपे गए ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं ने कहा है कि वे लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य योजनाओं और सरकारी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा से सफल बनाने में जुटी हैं, लेकिन उन्हें मिलने वाला मानदेय उनकी मेहनत के अनुरूप नहीं है। आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी वेतन वृद्धि की मांग पूरी नहीं होती, तब तक वे कार्य करने में असमर्थ हैं और काम बंद रखेंगी। उन्होंने डीएम से मांग पूरी होने तक कार्य बंद रखने के संबंध में सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और शीघ्र उचित निर्णय लेने की मांग की है।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


