जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 20 अगस्त 2026 को थाना गिरवां पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाले अभियुक्त को चोरी के माल व नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार दिनांक 27 जुलाई 2026 को थाना गिरवां क्षेत्र के रहने वाले ओमप्रकाश द्वारा थाना गिरवां पर सूचना दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में रखे आभूषण चोरी किए गए है। पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की पहचान करते हुए गश्त व चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर अभियुक्त केजरीवाल को खुरण्ड रोड पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई पायल व चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त धनराशि बरामद हुई है। इस दौरान 01 जोडी पायल ( चोरी की ) तथा 1200 रुपए (चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त ) बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त में केजरीवाल उर्फ अजय पुत्र जगरुप निवासी ग्राम अर्जुनाह थाना गिरवां जनपद बांदा मौजूद रहा। संबंधित पर मु०अ०सं० 242/26 धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस थाना गिरवां जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। वहीं गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० शिवरतन गुप्ता थाना गिरवां, कां० अभिनव सिंह, कां० अमित कुमार यादव मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


