मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए महिला का सकुशल रेस्क्यू, 04 अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार दिनांक 20 अगस्त 2026 को मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए महिला को सकुशल रेस्क्यू किया गया तथा गिरोह में शामिल सभी 04 अभियुक्तों को थाना एएचटीयू पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है । पुलिस की जानकारी के मुताबिक दिनांक 19 अगस्त 2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना बदौसा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हड़हामाफी में कुछ व्यक्तियों द्वारा एक महिला की खरीद-फरोख्त की गई है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना एएचटीयू पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया तथा महिला का बयान व चिकित्सीय परीक्षण कराकर सकुशल वन स्टॉप सेंटर भेजा गया । अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर लगातार संभावित स्थानों पर दबिश एवं तलाश की जा रही थी । इसी क्रम में दिनांक 20 अगस्त 2026 को थाना एएचटीयू पुलिस टीम द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए बड़ोखर खुर्द बाईपास चौराहा के पास से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ में अभियुक्त विनय द्वारा बताया गया कि उसकी उक्त महिला से मुलाकात छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर में एक लोहे की कंपनी में कार्य करने के दौरान हुई थी । वहीं से उक्त महिला को जनपद बांदा बुलाकर ₹20,000/- में रामभवन को सौंप दिया था । रुपए पूरे न मिलने पर बाद में उक्त महिला को पुन: गरीबदास को सौंप दिया । पूरे घटनाक्रम में अभियुक्त उदित उर्फ लक्कू द्वारा मध्यस्थता की भूमिका निभाई गई । पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है । गिरफ्तार अभियुक्त में विनय पुत्र नत्थू निवासी हड़हामाफी थाना बदौसा जनपद बांदा, रामभवन पुत्र सुभाष निवासी हड़हामाफी थाना बदौसा जनपद बांदा, गरीबदास पुत्र रामआसरे निवासी हड़हामाफी थाना बदौसा जनपद बांदा तथा उदित उर्फ लक्कू पुत्र उदयभान निवासी हड़हामाफी थाना बदौसा जनपद बांदा शामिल रहे। संबंधित पर मु०अ०सं० 02/26 धारा 143(2) बीएनएस थाना एएचटीयू जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्र०नि० अनिल कुमार थाना एएचटीयू, उ०नि० अनिल कुमार उपाध्याय, कां० प्रशांत यादव मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट