खाद्य विभाग अधिकारियों के सचल दल ने किया निरीक्षण

जनपद बांदा।

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र०, लखनऊ एवं जिलाधिकारी बाँदा द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद में संचालित प्राथमिक विद्यालयों में परोसे जा रहे मध्यान्ह भोजन के निरीक्षण के क्रम में मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बारादरी, राजकीय कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय बाँदा एवं प्राथमिक विद्यालय डी०एम० कॉलोनी रोड सिविल लाइन, बाँदा का निरीक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के सचल दल द्वारा किया गया। जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय के किचेन की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक पायी गयी। सभी विद्यालयों में चावल एवं सब्जी परोसा गया था, जिसकी गुणवत्ता ठीक पायी गयी। तीनों विद्यालयों के कुल 120 विद्यार्थियों को शुद्ध खान-पान एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे विस्तृत रूप से बताया गया। विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को अखाद्य कलर, खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं अवसान तिथि के विषय में जानकारी दी गयी। अधिक कलर की मिठाईयों, एल्युमिनियम वर्क लगी हुयी मिठाईयों, बासी भोजन तथा कटे हुये फल एवं रंगीन सब्जियों की पहचान व उसके दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गयी। महाराणा प्रताप चौराहा, पुलिस लाइन रोड एवं झील का पुरवा में ठेलों पर बिकने वाले रंगीन फिंगर मोमोज तथा रंगीन मोमोज चटनी का निरीक्षण कर संदिग्ध फिंगर व मोमोज को नष्ट कराया गया।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट