जनपद बांदा।
जिलाधिकारी बाँदा की अध्यक्षता में दिनांक 18 अगस्त 2026 को अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु गठित टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निम्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जनपद में संचालित 14 क्रेशरों के प्रवेश एवं बाहरी प्वाइंट पर 1 से 2 हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगाए जाएं तथा उनकी लाइव रिकॉर्डिंग खनन विभाग कार्यालय स्तर से भी देखी जा सके।
बालू/मौरम के संचालित खनन पट्टों तक पहुंच मार्गों की मरम्मत हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा 17 परियोजनाओं की आंकलन रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसे जिला खनिज फाउंडेशन न्यास समिति की बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बालू/मौरम की सफाई के लिए भू-जल का उपयोग करने हेतु भू-गर्भ जल विभाग से एनओसी प्राप्त करना अनिवार्य किया गया है।
खनन संबंधी सामग्री बालू/मौरम सड़क किनारे सफाई करते हुए पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वर्तमान में 14 भंडारण लाइसेंस स्वीकृत हैं, जबकि पूर्व में 23 भंडारण लाइसेंस स्वीकृत थे। सभी संचालित भंडारण स्थलों का समय-समय पर निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनपद में स्वीकृत/संचालित बालू-मौरम खनन पट्टों की जांच माह में 1 से 2 बार खनन एवं राजस्व विभाग द्वारा किए जाने के निर्देश दिए गए। वित्तीय वर्ष 2026-27 में कम पकड़े गए 202 वाहनों के बैकलॉग को दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने तथा गठित टास्क फोर्स के सदस्यों को लक्ष्य निर्धारित कर प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। गिट्टी/पत्थर के खनन पट्टों में उपयोग होने वाले बारूद की खरीद के स्थान का गठित संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण कर आख्या 10 कार्य दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से लगातार कार्रवाई सुनिश्चित करें।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


