जनपद बांदा।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद न्यायालय, बांदा में प्रातः लगातार हो रही वर्षा के बीच निर्धारित समय पर पूरे उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ ध्वजारोहण किया गया। जनपद न्यायाधीश अल्पना द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। वर्षा भी न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्साह, साहस और राष्ट्रप्रेम को डिगा नहीं सकी। प्रतिकूल मौसम के बावजूद सभी ने पूरे जोश एवं सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान में सहभागिता की। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों में चंद्रपाल, गगन कुमार भारती, डॉ. विकास श्रीवास्तव, संजय सिंह सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार, मनोज जैन, मोतीलाल, शिवम आर्य, अमित गुप्ता, रोहित बाबू, संतोष साविता, मिथिलेश द्विवेदी तृप्ति त्रिपाठी, कल्पना अग्रहरि सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सिविल कोर्ट्स शाखा, बांदा के पूर्व सचिव रोआब आलम भी उपस्थित रहे। वर्षा के बीच भी कार्यक्रम में उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राष्ट्र के प्रति समर्पण, उत्साह और देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। यह दृश्य इस बात का प्रतीक रहा कि राष्ट्रप्रेम के उत्साह के सामने मौसम की प्रतिकूलता भी छोटी पड़ जाती है। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प भी व्यक्त किया गया।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


