स्वच्छता रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

जनपद बांदा।

मेरा युवा भारत, बांदा के तत्वावधान में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के जिला युवा अधिकारी सुशील करोलिया के निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार, 15 अगस्त 2026 को स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। स्वच्छता रैली पंडित जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज, बांदा से प्रारंभ हुई। रैली में महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली महाराणा प्रताप चौक से होकर पुनः पंडित जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और लोगों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रत्युष मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मेरा युवा भारत, बांदा के ऑफिस असिस्टेंट रवि अवस्थी, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हर्ष नामदेव, प्रियंका अवस्थी, ज्ञानेश्वर, संदीप कुमार, सागर, रेवतीरमन यादव, संदीप यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours / Mitesh Kumar