भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा स्वीकृत पुलिस पदक से सम्मानित होंगे सहायक रेडियो अधिकारी समर सिंह

जनपद बांदा।

पुलिस प्रशासन बांदा की जानकारी के मुताबिक 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा जनपद बंदा में तैनात सहायक रेडियो अधिकारी चित्रकूट परिक्षेत्र समर सिंह को उनकी दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्रदान किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। समर सिंह द्वारा पुलिस विभाग में अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्य के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य का परिचय दिया गया। इसी क्रम में समर सिंह को दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये प्राप्त पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। कल दिनांक 15 अगस्त 2026 को सहायक रेडियो अधिकारी समर सिंह को उनकी दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर पुलिस पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। सहायक रेडियो अधिकारी समर सिंह को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि एवं सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह सम्मान पुलिस विभाग के लिए गौरव का विषय है तथा अन्य पुलिसकर्मियों को भी कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

Crime 24 Hours / Mitesh Kumar