घर में घुसकर नलों की टोंटी एवं नगदी चोरी करने वाले तथा चोरी का माल खरीदने वाले कुल 04 अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 12/13 अगस्त 2026 की देर रात्रि को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घर में घुसकर नलों की टोंटी एवं नगदी चोरी करने वाले अभियुक्तों तथा चोरी का माल खरीदने वाले कुल 04 अभियुक्तों को सूचना के 12 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की सूचना के अनुसार दिनांक 12 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले अखिलेश द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि दिनांक 08/09 अगस्त 2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में घुसकर नलों की टोंटी व नगदी चोरी कर ली गई। पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में पुलिस को रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मवई बाई पास कृषि विश्वविद्यालय के पास से चोरी करने वाले 03 व चोरी का माल खरीदने वाले एक अभियुक्त आबिद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पर अभियुक्तों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि दिनांक 08/09 अगस्त 2026 की रात्रि में हम तीनों लोगों ने अपने एक अन्य साथी अब्दुल के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस सम्बन्ध में पुलिस टीम द्वारा और गहनता से जांच की जा रही है कि इनके द्वारा और किन- किन स्थानों और कितने लोगों के साथ इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया गया है साथ ही इनके आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी की जा रही है। इस दौरान 25 नल की टोटी (चोरी की), 08 हजार रूपए, एक ई-रिक्शा (घटना में प्रयुक्त) बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त में मनी पुत्र खालिक निवासी निम्नीपार मर्दननाका थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा, अमीर उर्फ हमजा पुत्र कलीम निवासी चिपटहरी मर्दननाका थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा, अनस उर्फ पौडी पुत्र निजाम निवासी चिपटहरी मर्दननाका थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा, आबिद पुत्र जावेद निवासी खांईपार थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा (चोरी का माल खरीदने वाला) शामिल रहे। वहीं फरार अभियुक्त में अब्दुल उर्फ पाव पुत्र गुड्डू निवासी मर्दननाका थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा जानकारी प्रदान को गई। मु०अ०सं० 401/26 धारा 305/331(4)/3(5)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी सिविल लाइन आशुतोष त्रिपाठी, उ०नि० दीपक चौधरी, का० अंकित यादव, का० नितेन्द्र कुमार, का० गवेन्द्र, का० रवि बिन्द मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट