Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

भाजपा द्वारा चलाए गए सेवा ही संगठन है कार्यक्रम की समीक्षा तथा आगामी कार्य योजना को लेकर जिला भाजपा कार्यसमिति की हुई बड़ी बैठक

बांदा 22 जुलाई

पंचायत चुनाव में मिली ऐतिहासिक सफलता के बाद, भाजपा द्वारा चलाए गए “सेवा ही संगठन है” कार्यक्रम की समीक्षा तथा आगामी कार्य योजना को लेकर जिला भाजपा कार्यसमिति की बड़ी बैठक बृहस्पतिवार को जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ आयोजित की गई।
जिला पदाधिकारी, स्थाई आमंत्रित सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जिला कार्यसमिति सदस्य तथा मोर्चा अध्यक्षो हेतु अपेक्षित जिला कार्यसमिति की तीन सत्रों में आयोजित बड़ी बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा कि इसके पहले भी सरकारें रही हैं। बताने की जरूरत नहीं है कि उन्होंने क्या किया है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण से जहां बुंदेलखंड विकास की धारा में आगे बढ़ा है, वही केंद्र सरकार की हर घर नल की योजना वरदान साबित होगी। अभी तक सत्ता सुख भोगने वाली सरकारी रहती थी। सत्ता सुख भोगने वाली ये सरकारें 70 साल में जो नहीं कर पाईं वह कार्य केंद्र की मोदी सरकार ने महज 7 वर्षों में करके दिखाया है। उत्तर प्रदेश में आतंक का पर्याय बना व्यक्ति आज बांदा की जेल में बंद है। जब सत्ता पैदल चलकर समाज के अंतिम छोर तक पहुंचती है, वहीं से रामराज्य प्रारंभ होता है। भाजपा इसी पथ पर पैदल चली और आज सभी चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करते हुए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सभी के सामने है। बैठक के दूसरे सत्र में आगामी कार्य योजना के अंतर्गत संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने बताया कि जनपद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेने के कार्य के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों द्वारा सराहनीय कार्य किए गए हैं। कोरोना का हाल में पीड़ित मरीजों और उनके परिवारों की सेवा करने तथा उनके हालचाल लेने की दृष्टि से जनपद में स्थापित पोस्ट कोविड सेंटरों के माध्यम से हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम चलाया गया है। टीकाकरण के अभियान को नई गति दी गई है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में 13000 वृक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रोपित किए गए हैं। जिला शिक्षा प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत ई प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आगामी कार्यक्रमों के रूप में मंडल कार्यसमिति की बैठक, विशेष टीकाकरण अभियान, पार्टी के जीते हुए पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह सहित गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना जैसे कार्यक्रम 30 अगस्त तक चलाए जाएंगे। बैठक के अंतिम सत्र को संबोधित करते हुए जिला भाजपा प्रभारी सत्यपाल सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद आगे की लड़ाई पर हमें फोकस करना है। बूथ की संरचना या गठन सिर्फ कागजों में नहीं चलेगा, उनकी बैठक में मौके में उनकी उपस्थिति आपकी आगे की जीत तय करेगी। उन्होंने कहा कि जंगल के राजा को कोई राजा नहीं बनाता है बल्कि वह अपने पराक्रम और क्षमता से राजा बनता है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को नेता बनने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री संजय सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, नरैनी विधायक राजकरण कबीर, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पुरुषोत्तम पांडेय, बुंदेलखंड विकास बोर्ड सदस्य माता बदल प्रजापति, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ला, पूर्व जिला संयोजक भाजपा अशोक त्रिपाठी जीतू, पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, रामकरण सिंह बच्चन, विवेकानंद गुप्ता, कल्लू सिंह राजपूत, अखिलेश नाथ दीक्षित, प्रेम नारायण द्विवेदी, ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, मनोज पुरवार, धर्मेंद्र त्रिपाठी, धीरेंद्र सिंह, मुदित शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अतुल मोहन, अनुसूचित मोर्चा जिला संयोजक डॉक्टर पी एन वर्मा, जसपुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, तिंदवारी ब्लाक प्रमुख दीपशिखा सिंह, बड़ोखर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह, मंजू देवी, प्रेमा निषाद, संतराम सिंह तथा सदाशिव अनुरागी सहित मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी तथा प्रमुख अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours
संवाददाता – मितेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!