Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

समाजवादी पार्टी कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार हुआ स्वागत

 

जनपद बांदा।

नवनियुक्त प्रदेश सचिव व जिला अध्यक्ष का समाजवादी पार्टी कार्यालय में जोरदार स्वागत हुआ। जिला अध्यक्ष विजय करण यादव ने माला पहनाकर बधाई दी तो वही चेयरमैन मोहन साहू ने भी शुभकामनाएं देते हुए आगामी विधानसभा के चुनाव पर काम करने की बात कही है। समाजवादी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार अचिन खरे को लोहिया वाहिनी का प्रदेश सचिव बनाया गया और नीरज द्विवेदी को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है तो वहीं छात्र सभा के जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह मोंटी को चौथी बार जिले में छात्र सभा अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। सभी ने अपने वक्तव्य में राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया है वहीं आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में बांदा की सभी सीटों पर जीत दिलाने का भी भरोसा दिया है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू सपा नेता विद्यासागर तिवारी अशोक सिंह गौर भरत लाल दिवाकर अजय दादा चौहान मुलायम यादव महेंद्र सिंह यादव बबलू श्रीवास चंद्रदीप सिंह दीपू विनय शिवहरे द्वारिका यादव रामरूप यादव चन्द्रकेश यादव राजा उपाध्या आकाश साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Crime 24 Hours
संवाददाता – मितेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!