भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात
टहरौली ::- कस्बे के टहरौली किला स्थित बूथ संख्या 38 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 136वें एपिसोड का प्रसारण किया गया। इसके बाद टिफिन बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी रहे। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत, मंडल प्रभारी एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णचंद्र तिवारी और किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्यामबाबू दीक्षित रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार ने की।
‘मन की बात’ के प्रसारण के बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर बैठक की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि रामनरेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं से बैठक में हाथ में डायरी-पेन और गले में भाजपा का पटका डालकर आने की आदत डालने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को डिजिटल लर्निंग के कार्य में तेजी लाने और रविदास जयंती समेत आगामी चुनाव को देखते हुए विपक्ष द्वारा विभिन्न मुद्दों पर फैलाए जा रहे भ्रम को बेअसर करने के लिए बूथ कमेटियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए।
अशोक राजपूत और श्यामबाबू दीक्षित ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का माल्यार्पण व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। संचालन मंडल महामंत्री रविंद्र सोनी ने किया। मंडल प्रभारी कृष्णचंद्र तिवारी ने बैठक की रूपरेखा रखी, जबकि आभार मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार ने जताया। अंत में सहभोज के साथ बैठक का समापन हुआ।
समापन के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सिद्धनाथ मंदिर आश्रम परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आम, अशोक और नीम के पौधों का रोपण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
इस दौरान राजकुमार दीक्षित, प्रतिपाल घोष, हुकुम सिंह राजपूत, सत्येंद्र प्रताप सिंह, लाखन कुशवाहा, मोहित पटैरिया, करन पटेल, ठाकुरदास अहिरवार, पुष्पेंद्र रिछारिया, मयंक गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


