सलेमपुर में मनाया गया सपा मुखिया का जन्मदिन

सलेमपुर नगर स्थित मीरा मैरेज लान मे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ केक काटकर व मिष्ठान वितरण कर मनाया गया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने कहा की आज सम्पूर्ण समाजवादी परिवार राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का जन्मदिन संकल्प दिवस के रुप मे मना रहा है। पुरे देश मे जो भय भुख व भ्रष्टाचार का बोल बाला है उससे आम जनता को मुक्ति दिलाने का कार्य करना होगा इसी से जन्मदिन मनाने की उपयोगिता सिद्ध होगी। पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद ने कहा की हमसबको राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के एक एक निर्देश को अमल मे ला कर समाजवादी पार्टी को सत्ता मे लाना होगा तभी इस नफरत भरे माहौल से हमे मुक्ति मिल पायेगी और संविधान तथा आरक्षण की रक्षा हो पायेगी। सपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी यादव ने अखिलेश यादव के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा की प्रदेश की तरक्की व खुशहाली के लिए हमे अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेना होगा यदि इस बार हम चुक गये तो सच मानीए इस देश से भाजपा लोकतंत्र की जडों को समाप्त कर देगी। श्री यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा की ये भाजपा के लोग किसी के सगे नही है जब ये राम मंदिर मे चंदा चुरा सकते हैं तो आपके हक पर डाका डालने पर इन्हे कोई शर्म नही आएगी। समारोह की अध्यक्षता सपा विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव व संचालन. विधानसभा महासचिव जामवंत विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान रंजना भारती,प्रमोद गौतम,मालवीय प्रसाद निर्मल, विमलेश पाल, हरे राम आर्य, एचडी भारती, प्रज्ञानंद चौधरी, जैनुल अख्तर, वासुदेव यादव, शिवानंद बबलू यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन प्रधान, पवन यादव, टुन्नू वर्मा, सोनू पांडे, पंकज श्रीवास्तव,मिथिलेश यादव, अवधेश यादव, अशोक यादव, मनोज लारी, रामाश्रय यादव, धीरेंद्र सिंह, हरिंदर गौड़, राजकुमार गौड़, महफूज लारी, विशाल गुप्ता, अजहर लारी, दिनेश भारती, प्रदीप यादव, अमरनाथ यादव, नितेश यादव, निलेश यादव, मानसिंह यादव, अवनीश यादव गोलू, बलिस्टर यादव,अजीत शर्मा, छोटे लाल कनौजिया, रामप्रवेश यादव, मंजू अख्तर , चंद्रपाल यादव,नागेंद्र पासवान, योगेश यादव, विजय यादव, रामाधार यादव, हरेराम शर्मा, दीनानाथ राजभर, अशरफ अली, मोनू यादव शकीर लारी इमरान लारी, नवीन विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।