मंगलम गार्डेन में भक्ति का महासंगम, हरि कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़




कथा व्यास साध्वी सुबुद्धा भारती एवं साध्वी हरि अर्चना भारती ने अपने ओजस्वी प्रवचनों में मनुष्य जीवन के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य भौतिक सुख-सुविधाओं के पीछे भागते हुए अपने वास्तविक लक्ष्य को भूलता जा रहा है, जबकि जीवन का परम उद्देश्य ईश्वर की प्राप्ति है।
उन्होंने बताया कि ईश्वर को पाने के लिए बाहरी आडंबर नहीं, बल्कि सच्ची श्रद्धा, साधना और आत्मचिंतन आवश्यक है। जब मनुष्य अपने भीतर झांकता है, तभी उसे परमात्मा के दर्शन का मार्ग मिलता है।
साध्वियों ने यह भी कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान के बिना जीवन अधूरा है और सच्चा सुख केवल परमात्मा से जुड़कर ही प्राप्त किया जा सकता है। कथा के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन नजर आए।
कार्यक्रम का कुशल संचालन स्वामी विश्वनाथानंद द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक लोग उपस्थित रहे, जिनमें ब्लॉक प्रमुख विजयीपुर आदित्य त्रिवेदी, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण पांडेय, पप्पू द्विवेदी, आशीष मौर्य, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष शिव चन्द्र शुक्ला, राम बाबू तिवारी, राम मूरत पांडेय, सुरेश श्रीवास्तव, दुर्गेश द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
खागा में इस आयोजन ने न केवल धार्मिक चेतना को जागृत किया, बल्कि लोगों को जीवन के वास्तविक उद्देश्य की ओर भी प्रेरित किया।
ब्यूरो रिपोर्ट


