देवरिया,
नंद पैलेस में मनाई गई कांशीराम की जयंती
सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम
नंद पैलेस में मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती मनायी गयी कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने किया व संचालन जिला महासचिव मंजुर हसन ने किया। उपस्थित लोगों ने मान्यवर कांशीराम चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा की मान्यवर कांशीराम साहब पिछडों,दलितों व अल्पसंख्यकों के मुखर आवाज थे, दलित चेतना का जो कार्य मान्यवर कांशीराम साहब ने किया वह बहुत ही मुश्किल काम था जो सामान्य व्यक्ति सपने में भी कल्पना नहीं कर सकता। मान्यवर साहब ने उस समय दलित चेतना का बीड़ा उठाया जिस समय सामंतवादी व्यवस्था के खिलाफ चूं करना भी एक चुनौती भरा कार्य था पर बिना भय के उन्होने इस कार्य को पुरे प्राण प्रण से किया उनकी ताकत को कमजोर करने के लिए सामंतवादी सोच के लोगों ने कोई कसर नही छोड़ा। नेताजी ने उनके प्रत्येक संघर्ष मे उनका साथ दिया व पहली बार उन्हे सांसद बनाने के लिए अपनी पुरी ताकत झोंक दिया जिसके फलस्वरुप कांशीराम साहब इटावा से सांसद निर्वाचित हुए श्री भारती ने कहा की हमे संतोष है की बहुजन समाज के संतों व महापुरुषों के वैचारिक कारवां को जिस प्रकार कांशीराम जी ने गति दिया था उस राजनैतिक व समाजिक लडाई को आदरणीय अखिलेश यादव जी और तेजी से आगे बढा रहे हैं समाजिक न्याय की इस मुहिम में हमें आगे बढकर अखिलेश यादव जी को ताकत देना होगा इतिहास गवाह है कि जब जब डा० लोहिया व डा० अंबेडकर के चाहने वाले एक साथ खड़े हुए हैं तब तब बड़ा परिवर्तन हुआ है। । सपा जिला अध्यक्ष व्यास यादव ने कहा की कांशीराम जी के विचारों को आत्मसात कर जिस प्रकार सपा सुप्रिमो अखिलेश यादव जी ने पीडीए परिवार को मजबुत करने का संकल्प लिया है उसी मार्ग पर चलकर समाजवादी पार्टी शोषितो वंचितों के हक की लडाई लडने को संकल्पित है। मान्यवर साहब के सपनों का भारत बनाने के लिए हमे 2027 मे सपा सरकार बनानी होगी।
इस दौरान पूर्व सांसद कनकलता सिंह, पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, स्वामीनाथ भाई,अनुग्रहनरायण सिंह खोखा सिंह सुभाषचंद्र श्रीवास्तव ,दिनानाथ कुशवाहा पूर्व एमएलसी जेपी जायसवाल,धर्मेन्द्र सोलंकी,पिंटु सिंह सैंथवार, गेनालाल यादव,विजय प्रताप यादव,परवेज आलम,अशोक कुशवाहा, हृदयनरायण जायसवाल, बेचुलाल चौधरी, प्रज्ञानन्द चौधरी, मोहन गुप्ता,अंबिका यादव,श्यामबहादुर भारती,मुन्ना यादव,पंकज मौर्या, सुनील यादव,गोपी यादव, अशोक यादव, अजीत शर्मा, प्रभा भारती, प्रमोद यादव, सुनैना कुशवाहा, विवेक पटेल, एनपी यादव, मनोज यादव, रणवीर यादव, दिव्यांश श्रीवास्तव, खुर्शीद आलम, अब्बास अंसारी, मालवीय प्रसाद निर्मल, रामप्रताप चौहान, राजवंशी राजभर, उमा यादव,शहादत ,वंदना कुशवाहा, शशांक शेखर, महेन्द्र गोंड, प्रमोद गौतम, उमेश यादव, फकरुद्दीन खां, रामबली यादव, आफताब आलम,संतोष यादव,परमहंस यादव, रामबहादुर यादव, रामप्रित यादव, विवेक भास्कर, पृथ्वीराज चौहानउपस्थित रहे। कार्यक्रम मे लोकगीत कलाकारों व फरी नृत्य के कलाकारों ने समा बांधे रखा।



