खाड़ी देश में फंसे भारतीयों का मददगार बना लार का यह लाल

अब तक 22 को सकुशल भारत भेजने में की मदद 

लार।खाड़ी देश में फंसे भारतीयों का मसीहा है देवरिया जिले का लार का लाल इंद्रजीत पांडेय।  लार ब्लाक के महुजा गाँव निवासी इंद्रजीत पांडेय ओमान में रहते हैं। ईरान युद्ध के बीच खाड़ी देशों में काम कर रहे हजारों भारतीय प्रवासी चिंता और असमंजस की स्थिति में हैं। ऐसे बुरे समय में महुजा गाँव का यह लाल प्रवासी भारतीयों के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं। देवरिया जिले के लार ब्लाक के महूजा ग्राम निवासी इंद्रजीत पांडेय, जो पिछले कई वर्षों से अरब देशों में अपना व्यवसाय संचालित कर रहे हैं. संकट की इस घड़ी में खाड़ी देशों में फंसे लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं। युद्ध और तनाव के कारण कई लोग विभिन्न देशों में फंस गए हैं और उनके परिवार भारत में काफी चिंतित हैं। ऐसे में फंसे हुए लोगों के परिजन लगातार श्री पांडेय से संपर्क कर रहे हैं। श्री पांडेय अपनी टीम के साथ मिलकर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और ओमान के माध्यम से उन्हें भारत वापस भेजने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वे लगातार प्रशासनिक स्तर पर समन्वय बनाकर और स्थानीय संसाधनों की मदद से लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं। उनके इस मानवीय प्रयास से कई परिवारों को राहत मिली है और वे उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं। स्थानीय लोगों और प्रवासी भारतीयों का कहना है कि संकट के इस दौर में श्री इंद्रजीत पांडेय का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है। समाज के प्रति उनकी यह सेवा भावना एक मिसाल के रूप में देखी जा रही है। अब तक इंद्रजीत पाण्डेय ने 22 लोगों को भारत भेजवाने में मदद की है। उनकी चारों तरफ प्रशंसा हो रही है।