नदौली मोड़ पर स्कूटी छोड़ कर भागा तस्कर, नदी के रास्ते नाव पर शराब लोड होने से पहले ही पुलिस के हाथ लगी
देवरिया जिले के मेहरौना बार्डर पर पुलिस की चेकिंग तेज होने के चलते एक शराब तस्कर नदी के रास्ते बिहार में शराब पार कराने की युगत में था, लेकिन उसकी मंशा को पुलिस ने उधर भी पूरी नहीं होने दी। हालाँकि दूर से ही पुलिस को देखकर तस्कर अपनी स्कूटी छोड़कर फरार हो गया। नदी के उस पार बैठ कर उसका दूसरा साथी मॉल का इंतजार करता रहा और इधर मॉल लार थाने पहुंच गयी।
16 फरवरी को मेहरौना चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह मय हमराह का0 रामभुवन पटेल के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। उनके मुखबिर ने उन्हें बताया कि मेहरौना देसी शराब की दुकान से एक व्यक्ति पांच पेटी शराब लेकर नदी के रास्ते बिहार भेजेगा। चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह हेड कान्सटेबिल राजकुमार यादव आदि नदी के किनारे चुरिया के बलुआ घाट पहुँच गए और छिप कर शराब तस्कर का इंतजार करने लगे। थोड़ी देर में वह दिखा लेकिन पुलिस को देखते ही उसने अपनी स्कूटी पगडंडी की तरफ मोड़ दिया और आगे जाकर रास्ते पर ही ख़डी कर भाग गया।
पुलिस ने स्कूटी ज्युपिटर पर लदे प्लास्टिक की बोरी को खोल कर देखा गया तो बोरी में कुल 5 पेटी बंटी बबली देशी शराब बरामद हुई। स्कूटी का रजि० नं0 BR29BE8988 है। यह स्कूटी मृत्युंजय कुमार यादव पुत्र मुन्नी लाल यादव निवासी ममौर पो0 गुठनी सिवान के नाम है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। लार थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।



