उत्तर प्रदेश बांदा

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष तथा वर्तमान में प्रांतीय परिषद सदस्य रहे कुशल वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं में लोकप्रिय बालमुकुंद शुक्ला

बांदा ।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष तथा वर्तमान में प्रांतीय परिषद सदस्य रहे कुशल वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं में लोकप्रिय बालमुकुंद शुक्ला को क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह द्वारा भाजपा किसान मोर्चा का कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत करने पर जनपद सहित पूरे कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह व्याप्त है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि बालमुकुंद शुक्ला जमीन से जुड़े कार्यकर्ता रहे हैं जो आज से 31 वर्षों पूर्व भाजपा के ग्राम इकाई अध्यक्ष के रूप में कार्य का शुभारंभ करते हुए संच प्रमुख, मंडल मंत्री, मंडल महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जिला मंत्री, जिला महामंत्री, सन 2012 में भाजपा जिलाध्यक्ष, सन 2016 में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, क्षेत्रीय सदस्यता प्रमुख, 2017 के विधानसभा चुनाव पूर्व 20 जनपदों में जाने वाली परिवर्तन यात्रा के सह संयोजक के रूप में तथा 2019 में बांदा चित्रकूट लोकसभा के संयोजक जैसे विभिन्न दायित्वों में लगन और मेहनत से कार्य करते हुए भाजपा में लोकप्रिय जगह बनाई है। अपनी अनूठी कार्यशैली एवं अनुभव से कार्यकर्ताओं में चुंबकीय प्रभाव छोड़ने वाले श्री बालमुकुंद शुक्ला से एक बार जो कार्यकर्ता जुड़ गया वह उनका अंग बनकर रह जाता है। सदैव छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए पार्टी से जोड़कर रखने की अद्भुत क्षमता के धनी श्री शुक्ला के मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, बांदा चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल, हमीरपुर महोबा तिंदवारी सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, तिंदवारी विधायक बृजेश कुमार प्रजापति, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, नरैनी विधायक राजकरण कबीर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश द्विवेदी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के पदाधिकारी अयोध्या सिंह पटेल तथा रामहित कश्यप, वरिष्ठ नेता माताबदल प्रजापति, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता, महिला मोर्चा की निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय, संतोष गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, वरिष्ठ नेता डॉ शीतल प्रसाद त्रिपाठी, बबेरू चेयरमैन विजयपाल सिंह, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख विशंभर सिंह लालू तथा जितेंद्र सिंह जसपुरा आदि भाजपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Crime 24 Hours
संवाददाता – मितेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!