जनपद बांदा।
प्रदेशव्यापी ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण महायज्ञ-2026 के तहत शनिवार को विकासखंड कमासिन में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया। अभियान के अंतर्गत पूरे ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 3 लाख 24 हजार पौधे लगाए गए। ब्लॉक मुख्यालय स्थित अटल पार्क, लोहरा गांव के अमृत सरोवर तथा नंदनी गौशाला में ब्लॉक प्रमुख रावेंद्र गर्ग, खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश द्विवेदी और कृषि रक्षा सहायक विकास अधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद ने संयुक्त रूप से सहजन, अनार, आम और जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। ब्लॉक प्रमुख रावेंद्र गर्ग ने कहा कि अभियान के तहत ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक स्थलों, सड़क किनारों और अमृत सरोवरों पर आम, पीपल, अमरूद, बरगद और नीम जैसे फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि अभियान के लिए विभिन्न प्रजातियों के फलदार, औषधीय एवं पर्यावरणीय महत्व के पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए गए। उन्होंने कहा कि विकासखंड कमासिन में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कुल 3 लाख 24 हजार पौधों का रोपण कर अभियान को सफल बनाया गया।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


