बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के मिशन 2027 बुंदेलखंड राज्य निर्माण को मिली धार

जनआंदोलन तेज करने की बनी रणनीति घर-घर पहुंचेगा बुंदेलखंड संकल्प रथ

झांसी :’- बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर आंदोलन को नई दिशा देने हेतु बुंदेलखंड राष्ट्र समिति द्वारा आज रविवार, 19 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे लक्ष्मीबाई पार्क में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में “मिशन 2027 – बुंदेलखंड राज्य” को सफल बनाने के लिए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनजागरण अभियान तथा सत्याग्रह की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और व्यापक जनसमर्थन जुटाने के लिए ठोस योजनाएं तय की गईं।
बताया गया कि मई माह में मिशन 2027 राज्य निर्माण बुंदेलखंड सत्याग्रह के अंतर्गत झांसी महानगर के सभी वार्डों तक बुंदेलखंड राज्य निर्माण संकल्प रथ पहुंचाया जाएगा, जिसके माध्यम से जनसमर्थन को और मजबूत किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष यज्ञेश गुप्ता ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य की मांग अब जनभावना बन चुकी है और इसे निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आना होगा।
बैठक में “मेरी माटी, मेरा तीर्थ” अभियान को और गति देने पर भी जोर दिया गया, ताकि क्षेत्र में व्यापक जनजागरण के माध्यम से आंदोलन को मजबूत आधार मिल सके।
बैठक में प्रमुख रूप से यज्ञेश गुप्ता (प्रदेश अध्यक्ष), बी.के. गुप्ता (क्षेत्र प्रभारी), सचिन झांसिया (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष), दीपक साहू (जिला अध्यक्ष), कृष्णविहारी तिवारी (जिला महामंत्री), अजीत तिवारी (जिला कोषाध्यक्ष), मोहित तिवारी, लखन कुशवाहा (पार्षद), प्रदीप खटीक (पार्षद), दीपक तिवारी, अशोक तिवारी, देवेन्द्र सिंह, घनश्याम राजपूत, मनीष रायकवार, धर्मप्रकाश, काशीराम चक्रवर्ती, बबीता राय, बीना कश्यप, नूरी खान, श्रीराम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट


