Breaking News उत्तर प्रदेश संभल

सांसद बदायूं डॉक्टर संघमित्रा मौर्य ने वृक्षारोपण कर लोगों को किया वृक्षारोपण करने के लिए प्रोत्साहित

सम्भल

सांसद बदायूं डॉक्टर संघमित्रा मौर्य ने वृक्षारोपण कर लोगों को किया वृक्षारोपण करने के लिए प्रोत्साहित

संभल: प्रदेश में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। जनपद संभल के सुखेला ग्राम समाज असदपुर तहसील गुन्नौर में भी वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद बदायूं डॉ0संघमित्रा मौर्य विशिष्ट अतिथि मंडलायुक्त मुरादाबाद डॉ0 आंजनेय कुमार सिंह ने वृक्षारोपण किया। मंडलायुक्त महोदय ने वृक्षारोपण के अवसर पर सभी लोगों को वृक्षारोपण को जन आंदोलन के रूप में मनाए जाने को लेकर बधाई दी। एवं उन्होंने कहा कि जनपद संभल कृषि एवं पशुपालन के लिए एक महत्वपूर्ण जनपद है। इस जनपद को कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए तथा नई तकनीकों को अपनाकर एक नया मुकाम हासिल करना चाहिए। जनपद संभल में छुट्टा पशुओं की समस्या भी देखने को मिलती है जिस पर शासन के द्वारा बहुत से कार्य किए जा रहे हैं। एवं जनपद में गंगा किनारे ग्राम मोलनपुर डांडा में एक नंदी अभयारण्य भी बनाया जा रहा है। जिसमें बहुत से छुट्टा पशुओं को रखा जाएगा। उसमें पशुओं के भोजन के लिए चारे की व्यवस्था भी रहेगी। एवं वहां ज्यादा से ज्यादा पेड़ भी लगाए जाएंगे। मंडलायुक्त ने कार्बन क्रेडिट पर भी चर्चा की उन्होंने बताया कि भविष्य में इन पेड़ों का किसानों के लिए बहुत ही महत्व रहेगा। इन के माध्यम से उनको आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। जनपद में आज वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। जिसमें जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम करते हुए इसको एक जन आंदोलन कर भी दिया जा रहा है। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एसएचजी ग्रुप की महिलाएं, आशाएं, जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग भी जोड़े जा रहे हैं। ताकि जनपद में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण हो सके।
सांसद बदायूं डॉक्टर संघमित्रा मौर्य द्वारा पर्यावरण को लेकर कुछ पंक्तियां के द्वारा लोगों को संदेश दिया। दुनिया का अस्तित्व मिट जाएगा खतरे में है सबका जीवन। जब नहीं बचेंगे पेड़ पौधे तो कैसे सुरक्षित होगा पर्यावरण कैसे मिलेगा ऑक्सीजन।
सांसद द्वारा बताया गया कि पेड़ पौधों को अपने परिवार के उन सदस्यों जो उनके बीच नहीं है उन के रूप में मानकर पेड़ पौधों की अच्छे से सेवा करें। आज पर्यावरण में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है जो गर्मी मई, जून के महीने में देखने को मिलती थी वह गर्मी आज फरवरी मार्च के महीने में देखने को मिल रही है। सरकार द्वारा छोटी से छोटी चीज को एक अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। सरकार चाहती है हम सब सुरक्षित और स्वस्थ रहें पानी की उपलब्धता कम होती जा रही है आज जो स्थिति पानी की है ऐसी स्थिति ऑक्सीजन की ना हो उसके लिए हम लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित रखना है।

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि एवं उपस्थित जन सामान्य का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं जिलाधिकारी ने कहा कि मंडलायुक्त के मार्गदर्शन में जनपद को कृषि प्रधान जनपद बनाए जाने को लेकर कार्य किया जाएगा। एवं जनपद में कृषि के पारंपरिक रूप को ही नहीं बल्कि नई तकनीकी अपनाकर एवं विभिन्न विधाओं के साथ जोड़कर किसानों की आय को बढ़ाया जाने का कार्य किया जाएगा। जनपद में 25 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जनपद में आज बृहद स्तर पर विभिन्न स्थानों पर लगभग 17 लाख पौधे रोपित किये किए जा रहे हैं। जिसमें जनपद की विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं एवं सिविल सोसाइटी के लोग, स्कूल के छात्र छात्राएं, विभागों के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा आज जन आंदोलन के रूप में वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। और उन्होंने कहा कि सभी जनपद वासी ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं एवं पेड़ को परिवार के एक सदस्य के रूप में समझ कर उसे संरक्षित करें जिससे वह आगे चलकर एक विशाल रूप में तैयार हो सकें और आने वाली पीढ़ी को कुछ उत्पाद एवं फल दे सकें। और उन्होंने कहा की मानसून का मौसम है यह समय पौधा लगाने का सबसे उपयुक्त समय है। पौधे हमारे वन विभाग एवं उद्यान विभाग द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। और उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घर के आस-पास कम जगह है वह लोग तुलसी के पौधे लगाकर भी वातावरण को शुद्ध कर सकते हैं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान, अपर जिला अधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी, संभागीय वन विभाग अधिकारी अरविंद कुमार, उप जिलाधिकारी गुनौर रामकेश धामा, उप जिलाधिकारी चंदौसी राजपाल सिंह, सांसद बदायूं प्रतिनिधि सुधीर मल्होत्रा, एवं समस्त जनप्रतिनिधि सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, स्कूली छात्र छात्राएं एवं एनसीसी एवं स्काउट गाइड के छात्र-छात्राएं साहित किसान भाई भी उपस्थित रहे।

 

संवाददाता सुलेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!