Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

केन मैया की महाआरती प्रत्येक मंगलवार की भांति इस मंगलवार को भी की

 

बांदा 05 जुलाई 2022 (मंगलवार)

विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति बांदा द्वारा केन नदी तट पर आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। केन जल आरती उपरांत गौ रक्षा समिति के महेश कुमार प्रजापति जी ने कहा कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है लेकिन अभी इस आदेश का उत्तर प्रदेश की जनता पर असर नहीं हुआ सिंगल यूज प्लास्टिक से विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलती है सिंगल यूज प्लास्टिक कभी नष्ट नहीं होती जिससे आने वाले समय के लिए बहुत ही खतरनाक साबित होगी गौ रक्षा समिति अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेगी सिंगल उस प्लास्टिक का उपयोग ना करें नेचुरल किस से बनी हुई सामग्री का उपयोग करें श्रद्धालुओं को प्लास्टिक व थर्माकोल से बनी वस्तुएं प्रयोग न करने और उनके दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया और भक्तो को पॉलीथिन प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। मौजूद वरिष्ठ सदस्य श्री भरत बाबू गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पॉलीथिन पर्यावरण के लिए बहुत ही खतरनाक है। इसका प्रयोग पूर्णतया बंद होना चाहिए। तत्पश्चात गरी का प्रशाद वितरित किया गया। केन मैया का जयकारा लगाकर हम सभी नदियों की स्वच्छता हेतु संकल्पित है। आरती का वाचन लखन सिंह राजपूत ने किया संख सत्यम मिश्रा ने व डमरू ने बजाया।
(जय श्री राम) बोलकर कार्यक्रम को विराम दिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान नीरज निगम आलोक निगम देवीदास गिरी महाराज राकेश कुमार त्रिपाठी राकेश गुप्ता आलोक प्रजापति बद्री विशाल अवधेश प्रजापति सत्यम मिश्रा रमाकांत द्विवेदी शुकीर्ति गुप्ता रामकेश प्रजापति मितेश कुमार संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!