Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में अपेक्षित पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते नगर निकाय चुनाव के क्षेत्रीय संयोजक जगदीश चंद्र राजपूत

बांदा 12 नवंबर 2022

नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में जनपद की दो नगरपालिका तथा 6 नगर पंचायतों के अपेक्षित पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक आहूत कर संगठन द्वारा अब तक की गई प्रमुख तैयारियों को आंकते हुए आगे की कार्य योजना बनाई गई।
जनपद की दो नगरपालिका तथा 6 नगरपालिकाओं के चुनाव प्रभारी, चुनाव संयोजक, मतदाता सूची प्रबंधन संयोजक, बूथ प्रबंधन संयोजक, जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्षों के लिए अपेक्षित उक्त बैठक में नगर निकाय चुनाव के जिला संयोजक अखिलेशनाथ दीक्षित ने विषय वस्तु प्रस्तुत करते हुए पदाधिकारियों का वृत्त लिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित नगर निकाय चुनाव के क्षेत्रीय संयोजक जगदीशचंद्र राजपूत ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा लगातार कार्य करने में विश्वास रखती है। भाजपा का कार्यकर्ता निरंतर प्रत्येक चुनाव में परिश्रम की पराकाष्ठा को पार करते हुए कार्यकर्ता रहता है। कार्यकर्ता कभी भूतपूर्व नहीं होता जबकि पदाधिकारी पूर्व हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव को जीतने के लिए पार्टी पूरे मनोयोग से लगी है। हमें प्रत्येक नगर निकाय में, प्रत्येक वार्ड में कमल खिलाना है। भाजपा कार्यकर्ता प्रधान पार्टी है। कार्यकर्ता को प्रमुखता देते हुए सकारात्मक सोच के साथ अपने कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जाएगा। आया राम गया राम को टिकट वितरण में तरजीह नहीं दी जाएगी। हम विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हैं और हमारे पास मोदी योगी जैसे उच्च स्तरीय नेतृत्व मौजूद हैं। बैठक को वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक त्रिपाठी जीतू, क्षेत्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह ने नगर निकाय चुनाव जीतने के आवाहन के साथ सभी का आभार व्यक्त किया। जबकि संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता द्वारा किया गया। बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ता शिव मोहन सिंह पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, नगर निकाय चुनाव के जिला सह प्रभारी सुनील खरे, उत्तम सक्सेना, धर्मेंद्र त्रिपाठी, मनोज पुरवार, नरेंद्र सिंह नन्ना, गिरजेश तिवारी, ममता मिश्रा, संतु गुप्ता, अजीत प्रकाश गुप्ता, देवमूरत द्विवेदी, देवेंद्र भदोरिया, राम प्रसाद सोनी, राजेश सेन, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, डॉ रामराज गुप्ता, धनंजय करवरिया, वंदना गुप्ता, सीताराम वर्मा, दिनेश गुप्ता, नरेश गुप्ता, मृत्युंजय चतुर्वेदी, पंकज रैकवार, संजीव निगम नीलू, सुधीर त्रिवेदी, रामबाबू त्रिपाठी, रंजीत सिंह, अशोक कुशवाहा, देवा त्रिपाठी, सुधीर सिंह, अमित राजपूत, राममूर्ति शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!