संभल

थाना नखासा पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय से चोरी किए गए गैस सिलेंडर एवं भगोने के साथ चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सम्भल,

थाना नखासा पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय से चोरी किए गए गैस सिलेंडर एवं भगोने के साथ चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सम्भल: थाना नखासा पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता जब से थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह पबांर ने चार्ज संभाला है तब से थाना नखासा पुलिस को लगातार कामयाबी मिल रही है थाना पुलिस टीम द्वारा धरपकड़ अभियान चलाया गया जिसमें चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पकडे गए अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया है कि पिछली गतरात्ती में हम चारों लोगों ने प्राथमिक विद्यालय तुर्तीपुरा इल्हा का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया था। और हम यह सामान बेचने के लिए जा रहे थे। तब तक आप लोगों ने हमें पकड़ लिया। तथा अभियुक्त गणों को हसनपुर रोड हरियाली बाजार के पास से चोरी के एक सिलेंडर रसोई गैस दो भगोने सिल्वर रंग के साथ गिरफ्तार किया गया है। इन चारों अभियुक्तों के खिलाफ पहले से भी थाना नखासा में मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम दाऊद पुत्र बासित निवासी तुर्तीपुर इल्हा. सलमान पुत्र लियाकत निवासी रुकनुद्दीन सराय .उमर पुत्र जब्बार निवासी रुकनुद्दीन सराय. कासम पुत्र अकबर निवासी सलारपुर थाना नखासा चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी टीम
प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र पवार. उप निरीक्षक संजीव कुमार हेड कांस्टेबल हरिओम सिंह. कांस्टेबल बलराम सिंह .विनोद कुमार मौर्य. नरेंद्र सिंह. पूरन सिंह. सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!