Breaking News उत्तर प्रदेश खागा फतेहपुर

व्यापार मंडल ने उत्तर प्रदेश की एवार्ड सूची में रैंक प्राप्त करने पर अधीक्षक डॉ अमित चौरसिया को किया सम्मानित

व्यापार मंडल ने उत्तर प्रदेश की एवार्ड सूची में रैंक प्राप्त करने पर अधीक्षक डॉ अमित चौरसिया को किया सम्मानित

खागा (फतेहपुर) कायाकल्प अवार्ड योजना के अन्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश की सूची में पांचवा रैंक प्राप्त होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम के चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित चौरसिया को कंचन गुट व्यापार मंडल हथगाम के पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता व महामंत्री राजेश सिंह यादव के नेतृत्व में माल्यार्पण व साल पहना कर सम्मानित किया गया। और उनके द्वारा उपलब्ध कराई जा रही उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं से मिली उपलब्धियो की सराहना किया।
खागा तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हथगाम में कायाकल्प अवार्ड योजना के अंतर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश की सूची में पांचवा स्थान प्राप्त होने पर कंछल गुट हथगाम व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर अमित चौरसिया को सम्मानित कर सराहना करते हुए कहा है कि अस्पताल का स्टाफ मरीजों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है ।और गरीब बेसहारा मरीजों का उपचार करने में जरा भी हीला हवाली नहीं करते। चाहे कितना गंभीर से गंभीर मरीज हो जुनून के साथ उपचार करते हैं।साथ ही कमजोर गरीब मरीजों को दूरस्थ करने के लिए महंगी से महंगी दवाएं भी उपलब्ध कराते हैं।वही स्वास्थ्य अधीक्षक डॉक्टर अमित चौरसिया ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों को हौसला बढ़ाते हुए कहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कायाकल्प किया गया है। जिन सुविधाओं की लोगों ने कभी उम्मीद नहीं किया था ऐसी सुविधाएं भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध कराई गई है। और इन्होंने कहा है कि आगे भी आने वाले समय में मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास करते रहेंगे।
इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता ,महामंत्री राजेश सिंह यादव, भाजपा नामित सभासद अनिल कुमार शुक्ला, योगेन्द्र नाथ साहू,शीतल मिश्रा,उत्कर्ष साहू,अम्बुज मोदनवाल,अनुराग अग्रहरि,अन्नू, मोहम्मद जसीम बिंदा प्रसाद मौर्य,लालजी कश्यप ,दीनू गुप्ता, बृजेश सिंह, रामचंद्र विश्वकर्मा, डॉ रमेश चंद्रा राजन गुप्ता, धर्मेंद्र पटेल, सौरभ कुमार ,पूर्व प्रधान राजेश सिंह, मुन्नू सिंह आखरी, बबलू सिंह चौहान, मनोज सिंह लालू सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!