फतेहपुर

नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाया जा रहा मिशन शक्ति अभियान

फतेहपुर। आज दिनाँक -30.05.2022 को #मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जनपद में महिला बीट आरक्षियों व गठित एन्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा स्कूल/कॉलेजों, बाज़ार एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों में छात्र-छात्राओं /महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, साइबर हेल्पलाइन -1930 एवं अपने- अपने सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया। एण्टी रोमियो टीम के सदस्यों द्वारा छात्राओं/बालिकाओं को बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पडने पर सम्बन्धित थाना/एण्टी रोमियों टीम व उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए । महिलाओ एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाया गया एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया । साथ ही सभी छात्र/छात्राओ/ बालिकाओं/महिलाओं को अवगत कराया गया कि सभी थानो में महिलाओ की सुरक्षा/सहायता हेतु एक महिला हैल्पडेस्क बनाया गया है, जहाँ पर महिला कर्मी द्वारा महिलाओ की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण कराया जायेगा । यू0पी0 पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा सम्बन्धी चलायी जा रही हैल्पलाइन नम्बरो के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही सभी बालिकाओं/छात्राओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!