बच्चों के साथ दीप जलाकर शिवपुरी चौकी इंचार्ज प्रशांत मिश्रा ने मनाई दीपावली, बांटी खुशियां

 

खखरेरू/फतेहपुर ::- दीपावली के पावन पर्व पर खखरेरू थाना क्षेत्र की शिवपुरी चौकी के इंचार्ज प्रशांत मिश्रा ने बच्चों के साथ दीपावली मनाकर खुशियां साझा कीं। उन्होंने बच्चों को मिठाई खिलाई और उनके साथ दीप जलाकर त्योहार की खुशियां मनाईं।

इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। चौकी इंचार्ज ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस की इस पहल से बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। त्योहार के मौके पर पुलिसकर्मी ने ड्यूटी के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए बच्चों के बीच समय बिताया।