मंगलसूत्र स्नेचिंग घटना का सफल अनावरण, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह के नेतृत्व में शनिवार को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मंगलसूत्र स्नेचिंग की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार दिनांक 22.10.2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के डाडीन पुरवा निवासी उमाशंकर पुत्र कल्लू प्रसाद द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 19.10.2026 को उनकी पुत्री अपने परिवार के सदस्यों के साथ ई-रिक्शा से कालूकुआं चौराहे से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान महोखर चौराहे के पास से अपाचे मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा झपट्टा मारकर उनकी पुत्री का मंगलसूत्र छीन लिया। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली देहात में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए घटना मे शामिल 02 अभियुक्तों को जनपद बांदा में बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे की सर्विस लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुनसान जगह देखकर ई-रिक्शा में बैठी जा रही महिलाओं के पहने हुए मंगलसूत्र, चेन आदि छीनने जैसी घटनाओं को अंजाम देते है। उक्त घटना में कुल 04 अभियुक्त शामिल थे जिनमें से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा शेष 02 अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इनके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जा रही है। अभियुक्तों के कब्जे से स्नेचिंग का माल तथा घटना में प्रयुक्त 02 मोदरसाइकिल बरामद हुए। जिसमें 04 गुरिया (पीली धातु), 01 पेंडिल (पीली धातु) तथा 02 मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त) बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त में प्रकाश पुत्र कल्लू निवासी मुक्तिधाम क्योटरा थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा तथा विवेक उर्फ अमित पुत्र रामरूप निवासी मुक्तिधाम क्योटरा थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा शामिल रहे। वहीं अभियुक्त अंशु पुत्र मूलचन्द्र निवासी मुक्तिधाम क्योटरा थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा तथा शाहरूख उर्फ दानिश पुत्र रहमान निवासी मुक्तिधाम क्योटरा थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा फरार है।संबंधित पर आवश्यक धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कोतवाली देहात संजीब चौबे, उ०नि० अमित राजपूत, कां० सचिन पटेल, कां० माधव, कां० सौरभ यादव मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट