माँ केन को अर्पित हुई 101 फुट की विशाल चुनरी, किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर संजना नंद गिरी के सानिध्य में हुई भव्य महाआरती

जनपद बांदा।

शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर बुंदेलखंड की जीवनदायिनी माँ केन नदी के तट पर एक ऐतिहासिक और अलौकिक दृश्य देखने को मिला। गंगा समग्र, कानपुर प्रांत एवं विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा समिति, जिला बांदा के संयुक्त तत्वावधान में माँ केन को 101 फुट की विशाल चुनरी अर्पित की गई और माँ की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस दिव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सनातनी किन्नर अखाड़े की श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर संजना नंद गिरी जी महाराज उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्हीं के कर-कमलों द्वारा माँ केन को चुनरी अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया।

101 फुट लंबी लाल चुनरी जब माँ केन की धारा पर अर्पित की गई तो पूरा केन तट “जय माँ केन” के जयकारों से गूंज उठा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हाथ में दीप लेकर माँ केन की महाआरती की। यह दृश्य प्रयागराज की गंगा आरती जैसा प्रतीत हो रहा था।

अपने आशीर्वचन में महामंडलेश्वर जी ने कहा कि मैं किन्नर अखाड़ा की ओर से आप सभी को नवरात्रि की बधाई देती हूँ। आज मेरा जीवन धन्य हो गया जो मुझे माँ केन के तट पर आने का सौभाग्य मिला। केन केवल नदी नहीं, ये साक्षात माँ हैं। हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि किन्नरों का आशीर्वाद कभी खाली नहीं जाता।

आज मैं माँ केन के तट से पूरे बांदा को आशीर्वाद देती हूँ – कि यह नदी सदैव अविरल और निर्मल बहे। जो लोग इस नदी को JCB और पोकलैंड से छलनी कर रहे हैं, जो इसके लाल बालू को लूट रहे हैं, माँ उन्हें सद्बुद्धि दे। जिस तरह आज 101 फुट की चुनरी से माँ का श्रृंगार किया गया है, उसी तरह हम सबको मिलकर इस नदी के तट पर हजारों पेड़ लगाकर इसका श्रृंगार करना होगा। गंगा समग्र के भाई महेश प्रजापति जो कार्य कर रहे हैं, वह केवल संगठन का कार्य नहीं, वह सनातन की सेवा है। मैं उन्हें दिल से आशीर्वाद देती हूँ कि वे ऐसे ही नदी, गौ-माता और सनातन के लिए लड़ते रहें।

कार्यक्रम के संयोजक महेश कुमार प्रजापति, जिला संयोजक – गंगा समग्र, कानपुर प्रांत एवं जिला अध्यक्ष – गौरक्षा समिति, विश्व हिंदू महासंघ, जनपद बांदा ने कहा कि आज का दिन बांदा के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा। पहली बार माँ केन को 108 फुट की चुनरी अर्पित कर हमने उन्हें अपनी माता, अपनी देवी के रूप में स्वीकार किया है। केन ने हमें जन्म दिया है, हमें पानी दिया है, हमें जीवन दिया है, लेकिन हमने बदले में उसे अवैध खनन से घायल कर दिया। आज इस पावन तट से, पूज्य महामंडलेश्वर संजना नंद गिरी जी महाराज के सानिध्य में हमने संकल्प लिया है कि केन नदी में अवैध खनन, हरे पेड़ों की कटाई और तालाबों पर कब्जा हम नहीं होने देंगे। यह चुनरी सिर्फ कपड़ा नहीं, यह माँ के प्रति हमारे सम्मान का प्रतीक है। मैं महामंडलेश्वर माँ का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि आपने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और हम सभी को आशीर्वाद दिया।”

इस मौके में प्रवीण सिंह चंदेल प्रदेश अध्यक्ष, प्रिंट मीडिया विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश जिला उपाध्यक्ष पिंकी प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष आरती सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुतकीर्ति गुप्ता, शिवानी सिंह गौतम, जिला मंत्री रीना कश्यप, जिला मंत्री मनु निगम, आलोक कुमार निगम जिला सह प्रभारी, जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्रा, जिला मंत्री रविंद्र सिंह, जिला मंत्री विनय गुप्ता, विकी विनोद कुमार वर्मा, सत्यम मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष बड़ोखर, देवीदिन प्रजापति पंकज प्रजापति आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours / Mitesh Kumar