एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने रखी पहली ईंट
फतेहपुर।जनपद वासियों के लिए अच्छी खबर है। राधानगर थाने को अब नया और आधुनिक भवन मिलने जा रहा है। बांदा-सागर रोड पर मंडी समिति के पास करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से नए थाना भवन का निर्माण कराया जाएगा।
शुक्रवार को भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत हुई, जहां पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पहली ईंट रखकर नए भवन की नींव रखी। तस्वीरें फतेहपुर जनपद के राधानगर थाना क्षेत्र की हैं, जहां नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो साल में बनकर होगा तैयार निर्माण से जुड़े दस्तावेजों के मुताबिक, इस पूरे प्रोजेक्ट के निर्माण की जिम्मेदारी चंद्रा ब्रदर्स इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई है। परियोजना को लगभग दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
नया भवन बनने के बाद न सिर्फ पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्यस्थल और आवासीय सुविधा मिलेगी, बल्कि फरियाद लेकर आने वाली आम जनता को भी बेहतर सुविधाएं और सुलभ वातावरण मिल सकेगा।
फिलहाल भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया है और अब सभी की निगाहें इसके निर्माण की प्रगति पर टिकी हैं।


