नाबालिग के साथ गलत काम करने वाले 02 पूर्व परिचित अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 29 सितम्बर 2026 की देर शाम को थाना नरैनी पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ गलत काम करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जानकारी के अनुसार थाना नरैनी क्षेत्र के रहने वाली एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग बेटी के साथ पूर्व परिचित 02 व्यक्तियों द्वारा गलत काम करने के सम्बन्ध में सूचना दी गई थी। सूचना प्राप्त होते ही थाना नरैनी पर धारा 137(2)/70(2)/351(3) BNS व 5/6 पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में दोनो अभियुक्तों को महाराजपुर पेट्रोल पंप थाना नरैनी से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में शामिल दो पहिया वाहन बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रामहित पुत्र सुल्लन निवासी ग्राम पिस्ता थाना अजयगढ जनपद पन्ना (म०प्र०) तथा उमेश उर्फ सज्जन पुत्र भजना ग्राम पिस्ता थाना अजयगढ जनपद पन्ना (म०प्र०) बताया गया है। गिरफ्तारी करने वाली की टीम में भास्कर मिश्रा प्रभारी निरीक्षक नरैनी, उ०नि० अनिल कुमार साहू, कां० सुशील सिंह, कां० शेखराजा, कां० आदर्श पाण्डेय मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट