जनपद बांदा।
जनपद बांदा थाना पैलानी क्षेत्र के ग्राम कुकुवा खास निवासी जंगबहादुर नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान तेज बारिश के कारण नदी के जलस्तर एवं बहाव में अचानक वृद्धि होने से वह नदी के तेज बहाव में बह गए। सूचना प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा स्थानीय गोताखोरों, PAC एवं SDRF टीमों द्वारा रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। रेस्क्यू के दौरान जंगबहादुर को कुछ दूरी पर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया तथा आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जिला प्रशासन ने जनसामान्य से अपील की है कि तेज बारिश एवं नदी-नालों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी, नाले एवं तालाबों के आसपास न जाएं तथा अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


