जनपद बांदा।
जनपद बांदा की गुरेह एवं पलहरी गौशाला में गौ सेवा की एक अद्भुत मिसाल देखने को मिली। बांदा के समाजसेवी भोला कुशवाहा के द्वारा दोनों गौशालाओं में रह रहे निराश्रित गोवंशों को लगभग 70 कैरेट केला बड़े ही प्रेम भाव से खिलाया गया। भोला कुशवाहा के इस पुनीत कार्य से गौशाला में रह रहे सैकड़ों गौवंशों को पौष्टिक आहार मिला। केले खाते हुए गौ माताओं की खुशी देखते ही बन रही थी। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के पदाधिकारियों ने भोला कुशवाहा का माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मान किया।
समाजसेवी भोला कुशवाहा का उद्बोधन:-
जय गौ माता की। आज मुझे गुरेह और पलहरी गौशाला में गौ माताओं की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह मेरे जीवन का सबसे सुखद दिन है। गाय केवल पशु नहीं, हमारी माता है, हमारी संस्कृति है।” उन्होंने कहा मेरा सभी बांदा वासियों से निवेदन है कि अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह या किसी भी खुशी के मौके पर एक बार गौशाला जरूर आएं और गौ माताओं को अपने हाथों से कुछ खिलाएं। इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं है। मैं तो बस एक छोटा सा प्रयास कर रहा हूँ, आप सभी भी आगे आएं।

गौ रक्षा समिति के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति का उद्बोधन:-
जय गौ माता की। आज हमारे बड़े भाई, समाजसेवी भोला कुशवाहा ने जो कार्य किया है वह पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है। आज के समय में जहाँ लोग अपने स्वार्थ में लगे हैं, वहीं भोला जी ने गौ माताओं के लिए 70 कैरेट केले की व्यवस्था की, इसके लिए समिति की तरफ से उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने कहा मैं जनपद के सभी सक्षम लोगों, व्यापारियों और युवाओं से अपील करता हूँ कि भोला कुशवाहा जी से प्रेरणा लेकर गौ सेवा के लिए आगे आएं। दान करने के लिए मंदिर जाने की जरूरत नहीं, गौशाला ही सबसे बड़ा मंदिर है। आपका दिया हुआ एक-एक रुपया, एक किलो भूसा, एक फल गौ माता के पेट में जाएगा और उसका आशीर्वाद आपके परिवार को लगेगा।गौशाला में चारा, पानी, दवाइयों की हमेशा कमी रहती है। आप सभी से निवेदन है कि तन, मन, धन से गौ सेवा में सहयोग करें। विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति सभी गौ भक्तों से अपील करती है कि गौ माताओं के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु बढ़-चढ़कर दान करें। इस मौके में नगर उपाध्यक्ष बलवीर कुशवाहा और गौशाला कर्मचारी उपस्थित रहे।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


