फतेहपुर में बड़ा फेरबदल: एसपी ने 101 दारोगाओं को इधर से उधर किया, कई थानों के चौकी प्रभारी बदले

फतेहपुर ::- पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दिनांक 22.09.2026 को जनपद में बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है। सोशल मीडिया सेल जनपद फतेहपुर द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार कुल 101 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

प्रमुख तबादले एक नजर में 

निरीक्षक कान्ती सिंह को पुलिस लाईन्स से प्रभारी फील्ड यूनिट (East) बनाया गया है।
उ0नि0 राजबहादुर यादव थाना खागा से प्रभारी फील्ड यूनिट (West) भेजे गए हैं।
निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव को थाना राधानगर से हुसैनगंज और निरीक्षक राकेश कुमार को हुसैनगंज से राधानगर अपर निरीक्षक के पद पर भेजा गया है।
– थाना खागा में बड़ा बदलाव: सर्वजीत यादव और दिग्विजेन्द्र सौरभ को खागा से क्रमशः कोतवाली नगर और असोथर भेजा गया, जबकि राजकुमार कोतवाली नगर से खागा, प्रदीप शर्मा असोथर से खागा, रणजीत बहादुर सिंह आयोग सेल से खागा और विनोद सिंह गाजीपुर से माझिलगांव चौकी, खागा लाए गए हैं।
थाना खखरेरू / कल्याणपुर: अमित कुमार शर्मा खखरेरू से कल्याणपुर और अनुज कुमार मिश्रा कल्याणपुर से खखरेरू भेजे गए हैं।
थाना बिन्दकी / कोतवाली: अनुराग मौर्य धाता से कोतवाली नगर, आकाश जाफरगंज से कोतवाली नगर, भरतलाल और नीरज मौर्य बिन्दकी से कोतवाली नगर लाए गए हैं।

इसके अलावा जाफरगंज, किशनपुर, ललौली, असोथर, धाता, थरियांव, हथगांव, बकेवर, औंग, जहानाबाद, मलवां, राधानगर, गाजीपुर, चांदपुर और सुल्तानपुर घोष के सभी चौकी प्रभारियों को बदला गया है। कई उपनिरीक्षकों को यूपी-112, न्यायालय सुरक्षा, जनसुनवाई सेल, फीडबैक सेल, मॉनीटरिंग सेल और साइबर थाना में भी तैनाती दी गई है।