रिपोर्ट – जयराम जी तिवारी मनियर बांसडीह बलिया
मनियर (बलिया)- ब्लॉक संसाधन केंद्र मनियर( बीआरसी) पर ग्राम प्रधानों, स्थानीय प्राधिकारी निकाय के सदस्यों एवं प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन आज किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह रही। उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं बेसिक शिक्षा से जुड़ी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित किया।विधायक केतकी सिंह ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों तक सुविधाएं पहुंचाना है। बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों एवं शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ दिए जाने सहित शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी उन्होंने साझा किया।
संगोष्ठी के कार्यशाला में खंड शिक्षा अधिकारी अनुप कुमार त्रिपाठी ने विद्यालय स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी दी। सुनील कुमार शर्मा ने कार्यशाला के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए डीबीटी, निपुण भारत मिशन, बालिका शिक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। विद्यासागर मिश्र ने कार्यक्रम के दौरान समय-समय पर कार्यशाला की रूपरेखा एवं विभिन्न बिंदुओं से उपस्थित लोगों को अवगत कराया।
प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सुधीर कुमार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश्वर पांडेय ने की और उनकी अनुमति से कार्यशाला का समापन किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री सतीश चंद्र वर्मा, संजय कुमार, अखिलेश सिंह, नियाज अहमद, कार्यालय सहायक संजय यादव, श्री भगवान, ओमप्रकाश पांडेय, एआरपी कुंदन सिंह, चंद्रभूषण प्रसाद सहित ग्राम प्रधान शारदानंद शाहनी, राजेश सिंह, शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


