बंगरा निवासी के कब्जे से 24 क्वार्टर देशी शराब, संधि निवासी युवक से नाजायज छुरा बरामद
रिपो-सुनील प्रजापति ऐंधा जालौन
👇👇👇👇👇👇👇
। थाना माधौगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध छुरा रखने और अवैध शराब के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से नाजायज छुरा और 24 क्वार्टर देशी शराब बरामद करने का दावा किया है।पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई में संधी थाना आटा निवासी सुशील कुमार पुत्र सुमेर, उम्र करीब 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक अदद छुरा लोहा नाजायज बरामद हुआ। कार्रवाई उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह व कांस्टेबल पवन कुमार की टीम ने की।वहीं दूसरी कार्रवाई में ग्राम बंगरा निवासी राजपाल पुत्र स्वर्गीय टीकाराम, उम्र करीब 57 वर्ष को पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 24 अदद क्वार्टर ठेका देशी शराब, मार्का ट्विन टावर बरामद करने की बात कही है। कार्रवाई उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।
दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


