Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का चयन कार्यक्रम हुआ आयोजित

बांदा, 01 अगस्त 2023

उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी युवा मोर्चा जिला संगठन पदाधिकारियों का चयन कार्यक्रम तुलसी स्वरूप होटल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिवाकर सिंह खंगार प्रभारी बांदा चित्रकूट ने की तथा इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रशेखर तिवारी रहे। लल्लू सिंह खंगार जिलाध्यक्ष, बलवंत सिंह खंगार (बुंदेलखंड युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष) तथा अर्जुन सिंह खंगार बुंदेलखंड प्रदेश उपाध्यक्ष इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
आज की बैठक में सदस्यता व पदाधिकारी का गठन किया गया। चित्रकूट मंडल कोआर्डिनेटर कमलेश चौरसिया युवा जिला अध्यक्ष देव कुमार निषाद दिनेश कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्यक्ष राम सिया उपाध्यक्ष मुबारक उपाध्यक्ष राम किशोर तिवारी कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता महासचिव तथा नगर अध्यक्ष महबूब खान नगर महासचिव अबरार खान सिकंदर कोषाध्यक्ष रियाज खान सचिव आदि को सदस्य ग्रहण करते हुए पदाधिकारी बनाए गए। उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन कमलेश चौरसिया मंडल कोआर्डिनेटर द्वारा किया गया। उपरोक्त में जिला महासचिव युवराज सिंह खंगार रहे, प्रभात चौरसिया हरिसंह खंगार मुकेश जी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!